{"_id":"6708cf3b13a372cb93043efa","slug":"debt-ridden-farmer-commits-suicide-had-taken-a-loan-of-75-thousand-from-bank-son-said-he-was-upset-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, बैंक से ले रखा था 75 हजार ऋण, बेटा बोला- कई दिनों से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, बैंक से ले रखा था 75 हजार ऋण, बेटा बोला- कई दिनों से थे परेशान
Fri, 11 Oct 2024 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:48 PM IST
सार
Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक राधाचरन की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में कर्ज में किसान ने आत्महत्या कर ली। पहाड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि उनके पिता राधाचरन उर्फ राधे ( 75 )ने गुरुवार रात साढ़े नौ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उनके पिता कर्ज के कारण परेशान थे।
विज्ञापन
इंडियन बैंक से 75 हजार का ऋण ले रखा था। दो साल पहले बहन की शादी में भी कुछ लोगों से रुपये लिए थे। इस कारण मानसिक रूप से परेशान रहते थे, जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। मुस्करा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम मौदहा राजेश चंद्र का कहना है कि घटना संज्ञान में आई है। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन