{"_id":"64ddc2310a9d2101b50fbb63","slug":"death-of-youth-in-police-custody-acp-babupurwa-will-investigate-commissioner-has-decided-for-fair-investigat-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: ACP बाबूपुरवा करेंगे जांच, निष्पक्ष जांच के लिए कमिश्नर ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: ACP बाबूपुरवा करेंगे जांच, निष्पक्ष जांच के लिए कमिश्नर ने लिया फैसला
Thu, 17 Aug 2023 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे थाना परिसर में छह उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें वीडियो के साथ साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड होता है। जांच में इन कैमरों की फीड को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
death in police custody
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दिनेश सिंह (50) की मौत हो गई थी। पुलिस कमिश्नर ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जांच एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि देर रात चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह और मुख्य अभियुक्त जिम एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रीति वर्मा समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या मारपीट बलवा आदि की धाराओं में रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। साथ ही विवादित जमीन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे थाना परिसर में छह उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें वीडियो के साथ साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड होता है। जांच में इन कैमरों की फीड को शामिल किया जाएगा। जांच की निगरानी टीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार और समय-समय पर समीक्षा जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी खुद करेंगे।
विज्ञापन