{"_id":"5cb44a5cbdec2213e43a6374","slug":"death-of-two-friends-when-returning-from-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर आए ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन दोस्त लड़ रहे जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनकर आए ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन दोस्त लड़ रहे जिंदगी की जंग
Mon, 15 Apr 2019 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से वापस लौट रहे कार सवार पांच लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादया यूपी के उन्नाव जिले में हुआ है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के पुरवा-उन्नाव मार्ग स्थित ओरहर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सतीश जायसवाल व शिवनगर निवासी राजेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार रितिक, अन्नू व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कार सवार बिछिया गांव में रहने वाले गुड्डू यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन