फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of property dealer due to collision of JCB in Fatehpur, date and time of marriage and death are same

सिर्फ दो दिन की खुशियां: 25 को बरात...26 को विदाई, शादी-मौत की तारीख और समय एक, जानें क्या है मामला

Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

Fatehpur News: परिजनों ने बताया कि 25 जनवरी को योगेश की शादी हुई थी। 25 अप्रैल को हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की जुबां पर तिथि और समय का मेल खाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Death of property dealer due to collision of JCB in Fatehpur, date and time of marriage and death are same
रोते-बिलखते परिजन, योगेश श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधि का विधान या समय का संयोग कहें। तीन महीने के अंतराल में दोनों तारीख आवास विकास में चर्चा का विषय बनी हैं। ये दो तारीख 25 और 26 हैं। फतेहपुर जिले के आवास विकास कॉलोनी निवासी योगेश श्रीवास्तव की 25 जनवरी 2023 को बरात गई थी।

विज्ञापन

साढ़े छह बजे बरात उन्नाव पहुंची।  शादी के बाद दूसरे दिन 26 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे विदाई हुई। तीन महीने बाद 25 अप्रैल 2023 को सुबह 10.30 बजे गाजीपुर थाने के इंद्रोपुल के समीप जेसीबी की टक्कर से योगेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसी दिन शाम 6.30 बजे पोस्टमार्टम हाउस से योगेश का शव आवास विकास स्थित घर लाया गया।  दूसरे दिन यानी 26 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे योगेश की शव यात्रा उनके आवास से निकली। आवास विकास कॉलोनी के अधिकांश लोग बरात और शव यात्रा दोनों में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो तारीखों की ही होती रही चर्चा
सभी की जुबान पर इन दोनों तारीखों का उल्लेख था। तीन महीने का दांपत्य जीवन निर्वहन करने वाली योगेश की पत्नी मनी को सिर्फ दो तिथियों में खुशी मिली और इन्हीं दोनों तिथियों में गमों का पहाड़ टूट गया। ससुराल में मनी बेहोश है। उसकी आंखे पथरा गई हैं। शायद आंसू सूख गए हैं।

जेसीबी की टक्कर से हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत
बता दें कि जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार प्रापर्टी डीलर की मंगलवार को मौत हो गई थी। उसके साथ लिफ्ट लेकर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

लिफ्ट लेकर बैठा युवक भी घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी योगेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ पवन (30) प्रापर्टी डीलर थे। वह बबेरू से घर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में कौशांबी जिला अझुवा कस्बा निवासी लव सिंह दवा विक्रेता योगेश के साथ बाइक में लिफ्ट लेकर बैठ गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो के पास जेसीबी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में योगेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की मां उमा, पत्नी मनी, पिता सुरेश चंद्र और भाई नितेश का हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed