{"_id":"5e01cfff8ebc3e87b96e2274","slug":"death-of-misdeed-victim-who-set-herself-on-fire-at-sp-office-akhilesh-arrived-to-meet-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद करना खुद को धोखा देना है: अखिलेश यादव
Tue, 24 Dec 2019 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित मृतका के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत और शव के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उसके परिजनों को ढांढस बंधाने हसनगंज पहुंचे। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को पांच लाख का चेक दिया।
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीड़ित परिवार ने पूर्व में दिए गए शिकायती पत्रों का लंबा-चौड़ा चिट्ठा पूर्व सीएम अखिलेश को सौंपा। अखिलेश ने कहा कि बिहार में जिंदा जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को जिस तरह पांच लाख की मदद समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई है ठीक उसी तरह इस परिवार को भी पांच लाख की मदद पार्टी की ओर से दी जा रही है। पीड़िता के साथ हुए अन्याय का मुद्दा सदन में उठाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव पहुंचने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। 10 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री बिहारकांड में मृतका के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे थे। वहीं, सोमवार को मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे क्षेत्रीय विधायक को परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वह अधिक देर न रुककर वहां से चले गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव पहुंचने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। 10 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री बिहारकांड में मृतका के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे थे। वहीं, सोमवार को मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे क्षेत्रीय विधायक को परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वह अधिक देर न रुककर वहां से चले गए।
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर को हसनगंज की दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय में खुद को आग लगा ली थी। 21 दिसंबर को कानपुर के हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार 22 दिसंबर को शाम 6 बजे परिजनों की बिना मर्जी के पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। परिजन लगातार प्रशासन से सूर्यास्त के बाद शव न दबाने की दुहाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
घर से समाधि स्थल तक पुलिस का पहरा
बिहारकांड से सबक ले चुकी पुलिस ने हसनगंज कांड में मृतका के शव के अंतिम संस्कार के बाद से ही समाधि स्थल से घर तक पुलिस का पहरा बैठा दिया है। शव के अंतिम संस्कार के बाद से रात भर तीन कांस्टेबल समाधि स्थल पर पहरा देते रहे। वहीं, गांव में 4 कांस्टेबल पुरुष व चार महिला कांस्टेबल तैनात हैं। सोमवार सुबह एसडीएम और कोतवाल ने समाधि स्थल पर पहुंचकर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गांव में भारी फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां की बिगड़ी हालत
खुद को आग लगाने वाली दुष्कर्म पीड़िता की मौत और उसके शव दफनाए जाने के बाद रविवार देर रात मृतका की मां की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे मोहान स्थित एक नर्सिंगहोम ले गए। सुबह स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए।