{"_id":"628229d8b3b7fb65805eb6bf","slug":"death-of-a-young-man-found-injured-on-railway-track-in-hardoi-police-conducted-post-mortem-of-the-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Mon, 16 May 2022 04:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 May 2022 04:10 PM IST
सार
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर घायलावस्था में मिले युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक पार करते समय गिरने से सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में रविवार की रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर घायला पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रैक पार करते समय गिरकर मौत होने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
बता दें कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी शमशाद (40) खेती करते थे। रविवार की शाम वह पड़ोसी युवक के भाई की बरात में शामिल होने गौरी गांव गया था। यहां पर गांव से कुछ दूरी से निकले रेलवे ट्रैक पर शमशाद घायला पड़े मिले। उसको पास से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ पड़ा देखा।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं, सूचना मिलने पर बरातियों ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे गंभीर हालत में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। उन्होंने ट्रैक पार करते समय गिरने से सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।