{"_id":"61b087e1938fe44b86202ce3","slug":"death-of-a-young-man-after-being-crushed-by-a-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पिता को खाना देकर घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पिता को खाना देकर घर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला, दर्दनाक मौत
Wed, 08 Dec 2021 03:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 03:55 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में डंपर से कुचलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे की गल्ला मंडी में पल्लेदार पिता को खाना देकर पैदल वापस जा रहे युवक को बस स्टैंड के समीप कबरई की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई।
कस्बे के विंध्यवासिनी मार्ग के निवासी रामखेलावन संखवार नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता है। इनका छोटा पुत्र सुमित उर्फ छुटकू (20) दोपहर करीब दो बजे पिता को खाना देकर मंडी से वापस पैदल घर जा रहा था।
बस स्टैंड के समीप डाक बंगले के सामने कानपुर से कबरई जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने इसको कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद हाईवे में लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।