फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of a tea seller including four children five injured

चायवाले की जान ले गया ‘खतरनाक कोहरा’

Fri, 23 Dec 2016 04:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
death of a tea seller including four children five injured
खंती में पड़ी वैन, रोते बिलखते मृतक चाय विक्रेता के परिजन और घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के फुटहा पुल के पास शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण छाई धुंध में सवारियों से खचाखच भरी वैन डीसीएम से टकराने के बाद खंती में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक चाय वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन

विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जहानाबाद के बच्चों को बैठाकर एक वैन बकेवर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में लाला बक्सर निवासी शिव कुमार का बेटा शानू (19) बैठ गया। वह चाय बेचता था। खुटहा पुल पर वह वैन से उतरा और किराया देने लगा। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। वैन खंती में जा गिरी और शानू डीसीएम की चपेट में आने से मर गया। डीसीएम चालक भाग निकला। उधर खंती में वैन गिरने से चीख पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना के बाद घायल अमित बाजपेई, सौरव उमराव, ऋषभ तिवारी, अजय गुप्ता और रईस को वैन से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक गिरीश तिवारी निवासी गंगरावल बकेवर भी घायल था। सभी को एंबुलेंस से सीएससी बिंदकी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि कोहरे की वजह से डीसीएम चालक अपना नियंत्रण खो चुका था इसी वजह से ये घटना हुई है फिलहाल छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed