फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of a girl who shot herself in Auraiya, forensic team gathered evidence

Auraiya: कनपटी में गोली मारने वाली युवती की मौत, फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए

Wed, 27 Jul 2022 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Jul 2022 12:08 AM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को युवती ने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। परिजन उसे गंभीर हालत में 50 शैया अस्पताल ले गए थे। यहां से उसे  हैलट रेफर कर दिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Death of a girl who shot herself in Auraiya, forensic team gathered evidence
अधिवक्ता के घर में मौजूद एसपी चारू निगम व इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के पॉल कॉलोनी में अधिवक्ता पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी में गोली मारने वाली युवती की मंगलवार तड़के हैलट अस्पताल, कानपुर में मौत हो गई। एसपी ने अधिवक्ता पिता व परिजनों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

जयपुर से एलएलबी कर रही था युवती, परिजन करवा रहे थे मानसिक तनाव का इलाज
सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजपाल सिंह की बेटी शिवांगी पाल (19) राजस्थान के जयपुर स्थित एक कॉलेज में एलएलबी की छात्रा थी। किसी बात से मानसिक तनाव के चलते वह करीब 20 दिन पहले घर आ गई थी। तबसे परिजन उसका कानपुर में इलाज करा रहे थे। 

विज्ञापन

खून से लथपथ बेटी को देख परिजनों में मचा कोहराम
सोमवार सुबह परिजन घर के कामों में व्यस्त थे, तभी शिवांगी ने पिता की रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली थी। परिजन खून से लथपथ बेटी को 50 शैया अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। 

एसपी चारू निगम ने की पूछताछ
बेटी की मौत पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्वरूप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, शाम को एसपी चारू निगम, इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव व फोरेंसिक टीम के साथ अधिवक्ता के घर पहुंचीं और कमरे की जांच-पड़ताल की। 

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने अधिवक्ता व घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। एसपी चारू निगम ने बताया कि फोरेंसिक टीम व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed