फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death in suspicious circumstances of married

Kanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 24 Oct 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
रनियां। थाना क्षेत्र के शिवनाथपुरवा में विवाहिता का शव बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बेड पड़ा मिला। गले पर निशान पाए जाने के बाद पिता ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के कोरारा थाना क्षेत्र के बाम्हनपुर निवासी अरमान सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी मुस्कान (22) की शादी करीब ढाई वर्ष पहले शिवनाथपुरवा निवासी विकास यादव के साथ की थी। बताया की बृहस्पतिवार रात को उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दी गई। इस पर वह और अकबरपुर निवासी रिश्तेदार उदय सिंह के साथ गांव पहुंचे। वहां घर खुला मिला और मुस्कान का शव बेड पर पड़ा था। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नायब तहसीलदार अर्पित सिंह की मौजूदगी में जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। गले पर निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed