फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death in Police Custody, Postmortem reveals police brutality, 22 injuries found on body

Death in Police Custody: पोस्टमार्टम से पुलिस की बर्बरता का खुलासा, बलवंत के शरीर पर मिलीं 22 चोटें

Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

शिवली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक को बेरहमी से पीटा गया था। उसके शरीर पर 22 चोटें मिली हैं। बता दें कि देर रात पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने शव नहीं उठाया है। साथ ही, अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है।

विज्ञापन
Death in Police Custody, Postmortem reveals police brutality, 22 injuries found on body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में व्यापारी चंद्रभान सिंह से हुई लूट व थाने में उनके भतीजे बलवंत सिंह की मौत के मामले में पुलिस की बर्बरता सामने आई है। पुलिस ने कस्टडी में उसकी जमकर पिटाई की है, जिससे उसके शरीर पर 22 चोटें मिली हैं। साथ ही, जगह-जगह नीले और काले निशान पड़े मिले हैं।

विज्ञापन

बता दें कि शिवली थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई लूट की घटना में पुलिस ने देर रात लालपुर सरैया निवासी बालवंत सिंह (27) को उठाया था। उस समय बलवंत अपनी पिकअप से रनियां की एक फैक्टरी से चोकर खेप लेकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने उसके साथ मौजूद चचेरे भाई गुड्डू को धमका कर भगा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन गहमागहमी के बाद पांच पुलिस कर्मियों व डॉक्टर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने तबीयत बिगड़ने से मौत की बात कही थी। हालांकि पूरे मामले में पांच पुलिस कर्मियों और एक डॉक्टर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। एक इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मी निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलवंत के शरीर पर मिलीं 22 चोटें
कानपुर में देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें बलवंत के शरीर पर 22 चोटें पाई गईं हैं। मंगलवार देर रात शव लेकर परिजन गांव पहुंचे, तो कोहराम मच गया। पूरी रात परिजनों की रोने बिलखने की आवाजें गूंजती रही। बुधवार को सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने इनकार कर दिया।

उन्होंने मांग रखी की सीएम योगी आदित्यनाथ गांव आएं। आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और मां और पिता को भरण पोषण के लिए एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। इसके साथ ही सुनियोजित हत्या पर रिटायर्ड जज की देखरेख वाली कमेटी से जांच की मांग की।

एडीएम प्रशासन और एएसपी को यह मांग पत्र दिया गया। इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति लालपुर सरैया गांव पहुंची और बंद कमरे में परिजनों से वार्ता शुरू की। फिलहाल परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं। 

मृतक के परिजनों को चार लाख का चेक और नौकरी का आश्वासन
बता दें कि मृतक के परिजनों से सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी पहुंचे। परिजनों का चार लाख रुपये देने और नौकरी का आश्वासन दिया गया है। वहीं, माहौल की संवेदनशीलता को लेकर गांव में कई एसडीएम और कई थाना का पुलिस बल तैनात है। गांव के बाहर पीएससी बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed