फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death in Kanpur Lucknow Highway incident

कानपुर-लखनऊ हाईवे हादसाः ट्रक की चपेट में आने से ठेकेदार और साथी की मौत

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
death in Kanpur Lucknow Highway incident
ट्रक के नीचे क्षतिग्रस्त हुई बाइक को निकालने का प्रयास करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार दोपहर को करीब 3 बजे बाईपास से कुछ पहले गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्टरी ठेकेदार व उसके साथी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस मृतक के साथी की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर जूही थाना क्षेत्र के विनोवा नगर 127/583 जूही डिपो निवासी भानुप्रताप सिंह (35) पुत्र स्व. महेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह, फैक्टरियों में वॉयलर व भट्ठियों की चिमनी लगाने का काम ठेके पर करता था। वह बाइक से अपने एक साथ साथी के साथ कानपुर से दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास बाईपास तिराहे के आगे अन्नपूर्णा मंदिर के पास पहुंचे थे कि तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। भार लदा ट्रक बाइक के ऊपर चढ़ गया। दोनों बाइक सवार उछलकर ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचल गए और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक खड़ा होने से हाईवे पर जाम लग गया। एसआई जितेंद्र यादव ने सिपाहियों के साथ ट्रक को सड़क से हटवाया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बैग से मिले आधारकार्ड और मोबाइल से पत्नी का नंबर मिलने पर भानुप्रताप के घरवालों को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद यहां पहुंचे चाचा जितेंद्र ने भानुप्रताप के शव की पहचान की जबकि वह उसके मृत साथी को नहीं पहचान पाए। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिवार के अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहे हैं हो सकता उन लोगों में से कोई पहचानता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed