फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death cut is closed, three people including two teachers died in collision between bus and car in Naramau

Kanpur: मौत का कट बंद, नारामऊ में बस और कार की भिड़ंत में दो शिक्षिकाओं समेत तीन की गई थी जान

Wed, 16 Apr 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 10:31 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग के नारामऊ कट को सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर बंद कर दिया गया है। कट की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

विज्ञापन
death cut is closed, three people including two teachers died in collision between bus and car in Naramau
मौके पर मौजूद एनएचएआई और पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारामऊ ब्लैक स्पाॅट पर बस और कार की भिड़ंत में दो शिक्षिकाओं समेत तीन लोगों की मौत के बाद आखिरकार एनएचएआई के अधिकारियों की नींद टूट गई। बुधवार सुबह पुलिस के साथ मौके पर एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर कट को बंद कर दिया। अमर उजाला ने मंगलवार को नारामऊ कट पर हुए इस भीषण हादसे और कट के कारण अब तक 11 हादसों में 13 की मौत की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


बता दें कि नारामऊ में मंगलवार सुबह कट पर मोड़ने के दौरान बाइक से टकराने के बाद चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और दूसरे लेन में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस से टकरा गई थी। हादसे में उन्नाव के परिषदीय स्कूल की शिक्षिका न्यू शिवली रोड निवासी आकांक्षा मिश्रा (35), बर्रा विश्व बैंक निवासी अंजुला मिश्रा (41) और कार चालक गूबा गार्डेन निवासी विशाल द्विवेदी (25) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

death cut is closed, three people including two teachers died in collision between bus and car in Naramau
मौके पर मौजूद एनएचएआई और पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्यामजीपुरम निवासी शिक्षिका ऋचा अग्निहोत्री और पनकी के-ब्लाॅक निवासी बाइक सवार शिक्षक अशोक कुमार पांडेय घायल हो गए। इस कट पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने खासी नाराजगी जताई थी। हादसे के बाद कट फिर सुखिर्यों में आया तो बुधवार सुबह एनएचएआई और पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे।

death cut is closed, three people including two teachers died in collision between bus and car in Naramau
मौके पर मौजूद एनएचएआई और पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मंधना के पास वाले कट को भी बंद किया गया
उन लोगों ने वहां काफी देर खड़े होकर हादसों के संभावित कारणों को जानने की कोशिश की। इसके बाद उन लोगों ने आपसी सहमति से इसे बंद करने का फैसला किया। इसके थोड़ी देर बाद क्रेन ट्रक में लादकर सीमेंटेड ब्लॉक वहां लाई और कट को बंद कर दिया। इसके साथ ही मंधना के पास वाले कट को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed