{"_id":"6924b7289c88c346fe047828","slug":"deaf-and-mute-girl-reached-assembly-by-writing-in-slip-and-asking-kanpur-news-c-362-1-ka11011-136014-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मूकबधिर युवती पर्ची में लिखकर पूछते-पूछते पहुंच गई विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मूकबधिर युवती पर्ची में लिखकर पूछते-पूछते पहुंच गई विधानसभा
विज्ञापन
कानपुर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर ग्वालटोली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक मूकबधिर युवती पूछते-पूछते रविवार की सुबह लखनऊ विधानसभा पहुंच गई। इस दौरान टीम के साथ गश्त कर रहे हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने युवती को देखा तो उससे पूछताछ करने की कोशिश की। युवती ने किसी तरह उन्हें इशारों से जानकारी दी। पुलिस युवती को कोतवाली लेकर पहुंची।
पुलिस ने युवती को सूबे के मुखिया से मिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चॉकलेट देकर और नाश्ता कराया। युवती ने कागज पर परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर लखनऊ बुलवाया। युवती के परिजनों को सुपुर्द करने के दौरान भावुक होकर चलते समय उसने पुलिस से जयहिंद कर धन्यवाद दिया।...........
टीवी में सीएम आवास देखा
युवती ने पुलिस को इशारों में बताया कि उसने टीवी पर मुख्यमंत्री का आवास देखा। इसलिए वह मिलने के लिए पहले ट्रेन पकड़कर चारबाग पहुंची। वहां से पर्ची में लिखकर कई लोगों से पूछा कि मुख्यमंत्री कहां रहते हैं। किसी ने विधानसभा लिखकर बताया तो वह पर्ची दिखाकर पूछते-पूछते पैदल पहुंची थी।