{"_id":"675d52063f8ec1bdd50c6221","slug":"deadly-attack-on-sp-leaders-brother-police-arrested-one-youth-two-absconded-investigation-started-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, दो फरार…जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, दो फरार…जांच शुरू
Sat, 14 Dec 2024 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Dec 2024 03:09 PM IST
सार
Chitrakoot News: जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के नीचे तीन युवकों ने सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में समाजवादी पार्टी के नेता के भाई पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। शहर के समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास घटना का अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता निर्भय पटेल के ममेरे भाई मुकेश कुमार पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय के नीचे यह घटना हुई।आपस में मारपीट चाकू, तमंचा निकलते देख आसपास के लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गोलू को तमंचा के साथ पकड़ लिया
इसी बीच पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी गोलू को तमंचा के साथ पकड़ लिया है, बाकी दो भाग निकले। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह सब लड़के आपस में एक दूसरे से परिचित हैं। किस विषय को लेकर मारपीट और तमंचा निकालने की नौबत आई है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन