फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Deadly attack on BSF jawan in Hamirpur, report on 12 including SP District Presidents son

Hamirpur: बीएसएफ जवान पर जानलेवा हमला, पटाखे फोड़ने पर हुआ था विवाद, सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत 12 पर रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2023 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

Hamirpur Crime: कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि जुबैर, मुकीम, अनीस, अरबाज, कमर, वारिस, फहीम, शाहिद समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Deadly attack on BSF jawan in Hamirpur, report on 12 including SP District Presidents son
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात्रि को पटाखे फोड़ने के विवाद में बीएसएफ जवान पर जानलेवा हमला कर दिया गया।  जवान को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। जवान ने सपा जिलाध्यक्ष के बेटे सहित एक दर्जन लोगों पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट 12 से अधिक लोगों पर जानलेवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। बीएसएफ जवान के साथ मारपीट का यह मामला मौदहा कस्बे का है। यहां रागौल में बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसने इतना तूल पकड़ा की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपियों ने चाय की दुकान पर बैठे बीएसएफ जवान मुहम्मद शाहिद को दौड़ा लिया और उसपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जवान गंभीर घायल हुआ है। एसे परिजन मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवान की सास डायलिसिस पर है
फौजी की बहन फरज़ाना ने बताया की भाई की सास डायलिसिस पर है। पटाखे फोड़ने से उन्हें उलझन हो रही थी। बच्चों को पटाखे फोड़ने से मन किया गया, तो उसमें बड़े कूद पड़े और घर में घुस आए और झगड़ा करने लगे।  फौजी के भाई राशिद ने बताया कि भाई की हालत गंभीर है, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज
राशिद ने बताया की डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान का बेटा मुकीम खान भी है। कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि जुबैर, मुकीम, अनीस, अरबाज, कमर, वारिस, फहीम, शाहिद समेत अन्य लोगों पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओँ में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed