{"_id":"5fa17a2d7b83bd51f12fcf7e","slug":"dead-body-thrown-after-killing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: युवक की हत्या कर शव फेंका, सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: युवक की हत्या कर शव फेंका, सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार के निशान मिले
Tue, 03 Nov 2020 09:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली।
सलेमपुर निवासी नसीम (28) पुत्र मुसाफिर जनपद में ही एक प्राइवेट महाविद्यालय में एलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर का विद्यार्थी था। परिजनों के मुताबिक नसीम गांव में ही घूमने जाने की बात कहकर घर से मंगलवार सुबह 11 बजे निकला था।
आमतौर पर दोपहर में दो-ढाई बजे नसीम खाना खाने के लिए घर वापस जाता था। मंगलवार दोपहर घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम नसीम का शव आंझी आलमनगर मार्ग सेे सलेमपुर सुखेता पुल के निकट बंजर खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। घटना का पता चलने पर एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी अबरीना और दो बच्चे हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।