फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found outside guest house in suspicious circumstances

जालौन: संदिग्ध हालात में गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, मामा के लड़के की शादी में आया था

Mon, 18 Nov 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found outside guest house in suspicious circumstances
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन के एट में मामा के लड़के की शादी में आए फुफेरे भाई का अर्धनग्न शव संदिग्ध हालात में विवाह स्थल के सामने बने एक दूसरे गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला। सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की। बाद में पता चला कि यह युवक रात में शादी में आया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण तिवारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एट कस्बा निवासी फारूक मंसूरी के बड़े पुत्र उस्मान अहमद की शादी धमसैनी निवासी राजू कोटेदार की पुत्री शमा से तय हुई थी।
विज्ञापन


 

उस्मान की बारात शनिवार रात लगभग आठ बजे उसके घर से राधिका गार्डन एट के लिए रवाना हुई थी जिसमें उसकी बुआ का बेटा इस्माइल (43) पुत्र गुलशेर निवासी संधी थाना आटा हाल पता निवासी कमर्धा छत्तीसगढ़ भी शामिल हुआ था। वह बैंड बाजे की धुन पर नाचता हुआ रात को विवाह स्थल पर पहुंचा जहां पर उसने सभी बारातियों के साथ नाश्ता करने के बाद खाना खाया।

इसके बाद शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह तीन बजे के आसपास विदा होकर वर पक्ष के लोग बहू को लेकर घर आ गए। इस दौरान किसी भी बाराती या परिजन ने इस्माइल को घर पर आते नहीं देखा । रविवार सुबह विवाह स्थल के सामने बने दूसरे गेस्ट हाउस लक्ष्मी नारायण पैलेस के सामने संदिग्ध हालात में अर्धनग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला।

 

क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि वह रात में शादी में आया था। इस्माइल की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि इस्माइल कमर्धा छत्तीसगढ़ में परिवार सहित रहकर ऑटो चलाता था। उसके दो बेटियों खुशबू व अलीसा है।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शादी में शामिल लोगों ने पूछताछ में बताया कि युवक ने जमकर शराब पी थी और डांस भी किया था। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed