फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found on roadside, suspicion of murder

Kanpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on roadside, suspicion of murder
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक- रूरा रोड किनारे खम्हैला गांव के पास एक युवक शव मिला। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

झींझक-रूरा रोड से गुजरने वाले राहगीरों के पास शनिवार से दुर्गंध आनी शुरू हुई। इधर शाम पांच बजे के करीब खम्हैला व आसपास के गांव के लोग सड़क किनारे से गुजरे तो उन्हें एक युवक का शव पड़ा नजर आया। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद मंगलपुर थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर जा पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त को लेकर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। मगर किसी ने शिनाख्त नहीं। शव की हालत देख लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मंगलपुर थाने के अपराध निरीक्षक यतेंद्र सिंह ने बताया कि खम्हैला गांव के सामने सड़क किनारे खड्ड में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव देखने से चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed