फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of young man found in suspicious condition in Hamirpur, uproar of angry relatives, jammed by keeping dead body in highway

Hamirpur News: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों का हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 23 Jun 2022 08:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jun 2022 08:04 PM IST
सार

जसपुरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई, जिसका शव महुवा के पेड़ से लटकता मिला। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious condition in Hamirpur, uproar of angry relatives, jammed by keeping dead body in highway
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के रमेड़ी फूलारानी मोहल्ला निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में महुवा के पेड़ में फंदे से लटका मिला। मृतक का शव उसके बड़े भाई की होने वाली ससुराल बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के नरायण गांव में मिला। जसपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर शाम परिजनों ने भाजपा कार्यालय के सामने हाईवे में शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रमेड़ी फूलारानी निवासी रामखिलावन के दो पुत्र राममिलन व सोनू निषाद है। राममिलन ने बताया कि उसकी शादी बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के नरायण गांव निवासी जगतपाल की पुत्री के साथ तीन माह पूर्व तय हुई थी। जिसमें ओली व बरीक्षा कार्यक्रम हो चुका है। 22 जून को जगतपाल के परिजनों ने उसके भाई सोनू निषाद (20) को गांव बुलाया था। जहां देर शाम सोनू ने फोनकर पिता से जान से मारने की बात कहते हुए फोन किया था। 

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर सोनू का शव अगौछे के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने पर जब वह लोग गांव पहुंचे, तो उनके पहुंचने के पहले ही शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। उन्होंने पुलिस को जगतपाल और उनके परिजनों पर पुत्र की भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इस पर देर शाम करीब 6 बजे भाजपा कार्यालय के सामने परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर यातायात प्रभारी संजय मिश्रा पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने, बाद में पहुंचे कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed