Etawah: दूसरी मंजिल पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या करके लटकाने का आरोप
Etawah News: एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी में एक घर की दूसरी मंजिल पर नवविवाहिता का शव लटका मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पति सहित ससुरालियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। शुक्रवार सुबह शांति कॉलोनी निवासी आरती यादव (28) पत्नी स्वप्निल का परिजनों को दूसरी मंजिल पर पिलर से घर के बाहर की तरफ लटका मिला। परिजनों घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी।
महिला के शव लटकने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सैफई थाना क्षेत्र के लोहापुर निवासी गौरव यादव ने बताया कि उसकी बहन आरती की शादी दो दिसंबर 2022 को हुई थी।
जीजा ने सूचना दी कि आरती ने फंदा लगा लिया है
उसका आरोप है कि पति व ससुराली उसकी बहन को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन दिन पहले ही 15 हजार रुपए दिए थे, फिर से मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जीजा ने फोन पर सूचना दी कि आरती ने फंदा लगा लिया है। आकर देखा, तो उसकी लाश छत पर लटक रही थी। आरोप है कि हत्या करके आरती को लटका गया है।