फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of married woman found hanged, report of dowry death at in-laws' house

Kanpur News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanged, report of dowry death at in-laws' house
रूरा। थाना क्षेत्र के नारायण पुरवा में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के फंदे पर मिला। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले पति समेत ससुराल वाले मौके से भाग निकले। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नारायण पुरवा निवासी सुनील खेती बाड़ी करते हैं। उसकी शादी कन्नौज जनपद के भरखरा इंदरगढ़ निवासी जगदीश पाल की पुत्री प्रतिमा (24) से 16 जुलाई 2019 को हुई थी। शनिवार की रात प्रतिमा का शव कमरे में फंदे पर मिला। सूचना पर पुलिस पहुुंची और शव फंदे से उतरवाया। मृतका के मायके से आए भाई प्रभाकांत ने बताया कि शादी के बाद से पति सुनील कुमार, जेठ विजय कुमार उर्फ पहलू, जेठानी रीना दहेज में बाइक व दो लाख रुपये नकद मांग कर बहन को परेशान कर रहे थे। प्रतिमा कुछ दिन पहले ससुराल से मायके आ गई थी। 14 मार्च को बहनोई सुनील कुमार प्रतिमा की विदा कराकर गांव नारायण पुरवा लाए थे। शनिवार शाम लगभग पांच बजे बहनोई सुनील कुमार ने प्रतिमा के आत्महत्या करने की सूचना फोन पर दी थी। देर रात वह पिता जगदीश व अन्य सदस्यों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। आरोप लगाया कि प्रतिमा की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। इसके बाद ससुराली फरार हो गए। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता जगदीश पाल की तहरीर पर दहेज पति, जेठ व भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार डेरापुर की मौजूदी में पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed