फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of man found lying in house in kannauj

मकान में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सीने में धंसी थी गोली, टूटा मोबाइल छोड़ गया कई सवाल

Thu, 25 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
dead body of man found lying in house in kannauj
खिड़की से शव देखते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ युवक की लाश मिली। लाश के पास तमंचा और कारतूस के साथ युवक का टूटा मोबाइल मिला। फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना को आत्महत्या बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सहनापुर गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र महावीर कस्बे के ककरईया गांव निवासी तोताराम के खेत में मकान बनवा रहा था। उसका छोटा भाई विनोद गांव के ही मकान में रहता है। वह निर्माणाधीन मकान में रह रहा था। दोनों भाई अविवाहित हैं। प्रमोद खुद की वैन चलाता था। बुधवार सुबह वह बुकिंग लेकर गांधीनगर निवासी सत्यम के साथ कानपुर जाने वाला था। सुबह सत्यम प्रमोद के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो दरवाजा बंद देखकर आवाज लगाई। जवाब न आने पर जब उसने जंगले से झांककर देखा। प्रमोद को खून से लथपथ देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सुबोध कुमार जायसवाल और कोतवाल टीपी वर्मा पहुंचे। एसपी अमरेंद्र सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर सिपाही दीवार फांदकर शव के पास पहुंचे। शव के पास एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। एक कारतूस का खोखा तमंचे में फंसा मिला। शव के पास प्रमोद का टूटा मोबाइल और सिम भी मिला है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed