{"_id":"5f22aacc87d93f366067a873","slug":"dead-body-of-girl-found-in-a-drain-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः नाले में मिला युवती का शव, पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः नाले में मिला युवती का शव, पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की जताई आशंका
Thu, 30 Jul 2020 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव मौरवां थानाक्षेत्र में गांव गुलरिहा के पास नाले में गुरूवार सुबह एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला। युवती की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
गुरुवार को थाना क्षेत्र युवती का शव नाले से मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन अभी तक सफलता नही मिली है। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष है। वह काले रंग का सलवार कुर्ता पहने है। एसओ राजेंद्र राजावत, सीओ पुरवा मामले की जांच कर रहे हैं।