{"_id":"64e85d069fa69fd820016bc6","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-on-the-roadside-had-gone-to-the-mandi-to-do-palladari-money-and-mobile-also-mi-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पल्लेदारी करने गया था मंडी, जेब से रुपये और मोबाइल भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पल्लेदारी करने गया था मंडी, जेब से रुपये और मोबाइल भी गायब
Fri, 25 Aug 2023 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:22 PM IST
सार
Kanpur Dehat Crime: सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही, कुर्ते की जेब में रुपये और मोबाइल नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात मे पुखरायां कस्बा के परेहरापुर गांव के रोड किनारे हरिशंकर (58) का शव पड़ा मिला। मृतक के बेटे पिंटू ने बताया कि पिता पल्लेदारी मंडी में करते थे। गुरुवार को मंडी में पल्लेदारी करने आए थे। उनकी जेब में भैंस की बेच के 25 हजार रुपये पड़े थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो जानकारी की मोबाइल भी बंद हो गया।
विज्ञापन
मंडी में नहीं मिले, तो यह सोचा कि वह हो सकता है किसी व्यापारी के यहां चले गए होंगे। सुबह जानकारी मिली कि मंडी से परेहरापुर गांव के रास्ते के किनारे उनका शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ रविकांत गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही, कुर्ते की जेब में रुपये और मोबाइल नहीं मिला। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन