Kannauj: नाले के पास पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Kannauj News: थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विस्तार
कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर नाले के पास शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फेंक देने की आंशका जताई है।
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा मौजा के अर्जुनपुर गांव के बाहर नाले के पास एक शव पड़ा था। शनिवार की सुबह नाले के पास शव पड़ा देख गांव के लोगों के बीच मे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त तालग्राम थाना क्षेत्र के तिकुरियन गांव निवासी बच्चन लाल (50 ) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अर्जुनपुर गांव के निवासी संजय के कारखाने में मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंक देने की आंशका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।