फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a youth found on the river bank, injury marks on the body, suspicion of murder, could not be iden

Banda: नदी किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका...नहीं हो सकी है शिनाख्त

Sat, 11 May 2024 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 May 2024 04:09 PM IST
सार

Banda News: नरैनी कोतवाली क्षेत्र में पुल के नीचे एक युवक का लहुलूहान शव मिला है। आंख में चोट का गहरा निशान है और हाथ-पैर चार जगह से टूटे है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on the river bank, injury marks on the body, suspicion of murder, could not be iden
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बरछा पुल के नीचे नदी किनारे एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। गांव के लोगों ने सुबह शव को देखा और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के आंख में चोट का गहरा निशान है और हाथ-पैर चार जगह से टूटे है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के बरछा पुल के नीचे बागै नदी किनारे आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक लाल रंग की शर्ट और काला पेंट पहने हुए है। सुबह नदी किनारे किसान अपने खेतों तरफ गए, तो शव को पड़ा देखा। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दिया।

विज्ञापन

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के आंख के पास गहरी चोट का निशान है। साथ ही चार जगह से हाथ-पैर टूटे है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोगो ने लाठी-डंडों से मारकर पुल के नीचे फेंक दिया हो।

विज्ञापन

शिनाख्त करवाने का प्रयास जारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह पुल के ऊपर से गिर गया है, जिससे हाथ-पैर टूट गए हैं। शिनाख्त करवाने का प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed