फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of a youth found lying in the field, cloth was stuffed in his mouth, hands were tied with rope

Hamirpur: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, मुंह में ठूस रखा था कपड़ा…हाथ रस्सी से थे बंधे, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Jun 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 11:16 AM IST
सार

Hamirpur News: जलालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की है। बताया गया है कि युवक के हाथ रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।

विज्ञापन
Dead body of a youth found lying in the field, cloth was stuffed in his mouth, hands were tied with rope
घटनास्थल पर जांच करते सीओ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बीलपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।  युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ रस्सी से बांधकर शव बाहर गांव खेत में फेंक दिया गया। सुबह घटना की जानकारी होते ही सीओ आशीष यादव, थाना प्रभारी ब्रजमोहन व फोरेंसिक टीम  मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक की मां ने बेटे की हत्या की तहरीर जलालपुर थाने में दी है।  बीलपुर गांव निवासी रामदुलारी पत्नी ललइयां ने बताया कि उसके पांच पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र लखनलाल (28) गांव में ही रहकर पिता के साथ खाडू की डलियां बनवाने में हाथ बंटाता था। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आठ बजे घर से खाना खाकर निकला था। शुक्रवार सुबह  उसका शव गांव के पंचायत भवन के पीछे जलालपुर रोड के बगल में  खेत में पड़ा मिला है। बेटे के हाथ रस्सी से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। सुबह खेतों में शौच क्रिया को गए ग्रामीणों ने शव देखा तो, इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए
ग्रामीणों की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस विभाग के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने  साक्ष्य एकत्र किए हैं। डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंचकर छानबीन की। जलालपुर इंस्पेक्टर ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है  जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed