फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found in factory area in Fatehpur, suspected of murder

फतेहपुर: फैक्टरी एरिया सौंरा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी पहचान

Thu, 26 Dec 2019 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in factory area in Fatehpur, suspected of murder
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में मलवां थाना क्षेत्र के फैक्टरी एरिया सौंरा में गुरुवार को एक युवक का शव सरपत में बरामद हुआ। उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। पुलिस ने इलाकाई लोगों से छानबीन की। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। 
विज्ञापन


गाजीपुर के मर्दनपुर निवासी भोला सिंह एक फैक्टरी में गार्ड है। भोला सुबह करीब 11 बजे हाईवे से फैक्टरी एरिया के लिंक मार्ग किनारे खड़े सरपत में शव पड़ा देखा। उसकी उम्र करीब 35 साल होना माना जा रहा है। काले रंग की हाफ कैप्री पहने था। आसमानी और नीले रंग स्वेटर, अंदर गुलाबी रंग टी शर्ट है।
विज्ञापन


फूलदार छपाई का नारंगी रंग का हल्का कंबल पास में पड़ा मिला है। सिर में चोट का निशान है। घटना केे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस एक्सीडेंट और हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के फैक्ट्री कर्मचारियों और ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके कपड़ों से दो बातें सामने आई। पहला स्थानीय होने का अंदाजा लगाया गया। हालांकि स्थानीय होता तो कुछ देर में पहचान की संभावना थी। दूसरा यह कि अक्सर ट्रक चालक शरीर के आरामदायक कपड़े पहनते हैं। चालक किसी फैक्ट्री में भाड़ा उतारने आया होगा और उसके साथ घटना हो गई। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पहचान के लिए शव को रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed