फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a young man found on the side of railway track, relatives said friends killed, police said  it is

Kanpur: रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, परिजन बोले- दोस्तों ने की हत्या, पुलिस बोली- दुर्घटना का है मामला

Sat, 19 Aug 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

Kanpur Crime: गोविंद नगर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से दुर्घटना का लग रहा है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of a young man found on the side of railway track, relatives said friends killed, police said  it is
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दबौली उद्योगनगर निवासी अमित मिश्ना रेलवे में संविदाकर्मी हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई सुमित मिश्ना (18) का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। आरोप है कि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पिता सिंघासन मिश्ना ने बताया कि उनके बेटे को कुछ दोस्त दो दिन पहले अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात तक वह नहीं लौटा तो घर में सब को चिंता हुई। काफी जगह उसका पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मदद के लिए पुलिस के पास गए। परिजनों ने दावा किया कि घर के पास ही सीसीटीवी लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
यहां सुमित को ले जाते हुए दोस्त नजर आए हैं। अगर पुलिस फुटेज निकलवाए, तो सच्चाई पता लग जाएगी। मामले में गोविंद नगर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से दुर्घटना का लग रहा है। परिजनों ने दोस्तों पर आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed