फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of a young man found in mutilated condition on the banks of the river, the deceased had gone to fish

Hamirpur Crime: नदी किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला युवक का शव, दोस्तों के मछली का शिकार करने गया था मृतक

Wed, 28 Jun 2023 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

Hamirpur News: कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव नदी के किनारे आने के कारण जानवरों द्वारा शव को आंशिक क्षति पहुंचाई गई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in mutilated condition on the banks of the river, the deceased had gone to fish
पुलिस ने नदी किनारे से बरामद किया शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बेतवा नदी के किनारे तीन दिन से गायब युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह सदर थाना कोतवाली अंतर्गत नदी किनारे एक युवक का शव दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव की शिनाख्त अभिषेक निषाद (26) निवासी भिलावा के रूप में हुई है। मृतक की मां संगीता ने बताया कि 26 जून को मेरा लड़का मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

उसके साथ जीतू निषाद ( 28), मिडुवा निषाद (63) और कैलाश निषाद (35) मछली मारने यमुना नदी पुल के पास गए थे। इसमें अभिषेक निषाद व जीतू नीचे नदी में मछली पकड़ने चले गए। वहीं, मिडुवा और कैलाश दो लोग बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद जब जीतू आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
उससे पूछा कि अभिषेक कहां गया। मिडुवा और कैलाश ने बताया कि वह घर चला गया,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था। परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद देर रात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

जानवरों ने शव को आंशिक क्षति पहुंचाई
कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को युवक का शव यमुना नदी में किनारे सिंह महेश्वर के पास पाया गया है। शव नदी के किनारे आने के कारण जानवरों द्वारा शव को आंशिक क्षति पहुंचाई गई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed