{"_id":"60ccfb7c8ebc3e343612abb7","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-in-the-forest-pukhrayan-news-knp6350361112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के भुंडा व भरतौली गांव के बीच जंगल में एक युवक का शव पेड़ में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूसानगर क्षेत्र के भुंडा गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका छोटा पुत्र रामजी (26) गुरुवार की दोपहर में घर से बाहर निकला था। देर शाम तक घर न लौटने में आसपास खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को खेतों में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने जंगल में शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटका हुआ देखा। इस इस ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी।
रामजी नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। चार दिन पूर्व परिवार के ताऊ की मौत हो जाने पर वह गांव आया था। बेटे का शव देखकर मां काशी बाई बिलखने लगी। उपनिरीक्षक केपी राजन ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक के चचेरे भाई कृष्ण गोपाल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।