फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a young man found hanging from rebar at the mazar, there are marks of injuries on the body

Jalaun: मजार पर लटका मिला युवक का शव, शरीर पर हैं चोटों के निशान, पत्नी बोली- मारपीट कर हुई है हत्या

Fri, 02 Jun 2023 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

Jalaun Crime: कुठौंद थाना के मिहोना गांव में मजार पर लगे सरिया से युवक का शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवक के द्वारा लिखा हुआ एक पत्र भी मिला है, जो घरवालों ने पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from rebar at the mazar, there are marks of injuries on the body
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के मिहोना गांव में सैयद बाबा की मजार पर लगे सरिया से युवक का शव लटकता मिला है। मृतक की पहचान इमरान (35) उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। सुबह चरवाहे ने शव देख ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

युवक के शरीर पर चोटों के निशान होने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी परवीना ने भी पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता अनवर खान अपने इकलौते बेटे की मौत होने से बेहाल हैं।  पति के शव को देखकर परवीना बार-बार गस्त खाकर गिर रही है।
विज्ञापन

अपनी तीन बेटियों और एक बेटे को देख कर कह रही है कि अब उनका क्या होगा। इनकी कौन देखरेख करेगा। मौके पर पहुंचे सीओ रविंद्र गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed