{"_id":"5a05f5c64f1c1bc9678bad5c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का ऐसा शव मिला कि इलाके में मच गई सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का ऐसा शव मिला कि इलाके में मच गई सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिया के नीचे पड़ा युवक का शव, लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव में बजेहटा मार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के नजदीक पुलिया के नीचे से एक युवक का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है। शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के कपड़ों से शराब भरी एक शीशी बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीणों में अधेड़ की हत्या कर शव को इस स्थान पर फेंके जाने की चर्चा है। घटना की सूचना पर एसपी ने निरीक्षण किया।
शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे छानीखुर्द गांव निवासी चिल्हू प्रजापति की पुत्री रुकमणि (14) विद्युत सबस्टेशन के नजदीक स्थित गुसाई प्रजापति के मकान के निकट बनी पुलिया के बगल में कंडे पाथने गई थी। जहां उसकी नजर पुलिया के नीचे पड़ी। उसने देखा कि कुत्ते कुछ घसीट रहे हैं। तब उसने पास जाकर देखा जहां एक युवक का शव पड़ा था जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इस पर वह चिल्ला पड़ी और भागकर घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को घटना बताई। प्रधान ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला को दी। पुलिस ने चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से शव को पुलिया से बाहर निकाला।
शव निकालने वाले लोगों ने बताया कि शव को राख व मिट्टी से ढका गया था। आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को यहां छिपाया गया है। मृतक का चेहरा व गर्दन पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। जबकि उसका पूरा शरीर सही था। मृतक लाल रंग की टीशर्ट, एक भूरे रंग का लोवर पहने था। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली जिसमें एक देशी शराब का पौवा व एक जेब में तंबाकू की चुनौठी बरामद की है। मामले की जानकारी होते ही एसपी दिनेश कुमार पी भी घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को पांच से छह दिन पुराना होने की बात कही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने की आशंका
हमीरपुर। बजेहटा मार्ग पर जिस नाले में शव मिला है। उसमें सिर्फ बरसाती पानी ही निकलता है। इसी पुलिया के नीचे हत्यारोपियों ने सुनियोजित तरीके से शव छिपा दिया। जिस पुलिया के नीचे शव को छिपाया गया वहां से अर्से से पानी की निकासी नहीं हुई है। इस स्थान पर कूड़ा भरा रहने से पुलिया का निकास द्वार भी आधा ढक गया है। कई दिनों पुराना होने के कारण शव सड़ने लगा जिससे बदबू उठी और कुत्तों उसे नोंचने लगे। सीओ मौदहा अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात शव है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी कहना संभव नहीं है।