फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a woman found hanging in the verandah of her house, suicide written in lipstick in the calendar

उन्नाव: घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, कलेंडर में लिपिस्टिक से लिखी आत्महत्या की बात

Tue, 19 Sep 2023 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 01:27 PM IST
सार

Unnao News: पुलिस को बताया कि शादी के 12 साल हो चुके हैं और दो बेटी और दो बेटे हैं। एसएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in the verandah of her house, suicide written in lipstick in the calendar
मृतका सुनीता की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में अचलगंज के बाबूखेड़ा गांव में महिला का शव घर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई ने संपत्ति के लालच में हत्या कर शव लटकाने का शक जताया है। घटना के समय पति फसल की रखवाली करने गया था। घर के आंगन में टंगे कलेंडर में लिपिस्टिक से बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

विज्ञापन

भाई के अनुसार बहन ज्यादा पढ़ी नहीं थी, लिखावट भी बहन की नही है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई है। ग्रामसभा बंथर के मजरा बाबूखेड़ा निवासी विनय लोधी की पत्नी सुनीता (33) का शव घर के अंदर बरामदे की कुंडी में बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति विनय फसल की रखवाली करने खेत गया था।
विज्ञापन

बच्चे कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह विनय जब घर पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। उसने मृतका के मायकेवालों और पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस को आंगन में टंगे एक कलेंडर में लिपिस्टिक से पेट दर्द से पीड़ित होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने ससुरालीजनों को परेशान न करने की बात लिखी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ी लिखी नहीं थी बहन
इसी थाना क्षेत्र के गांव कुर्मापुर निवासी मृतका के भाई राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन सूनीता एक सप्ताह पहले मायके आई थी। ससुर रामपाल, देवर लल्लन व संजय पर संपत्ति के बंटवारे को लेकर परेशान करने की बात बताई थी। राजू के अनुसार उसकी बहन पढ़ी लिखी नहीं थी। भाई के मुताबिक लिखावट भी उसकी बहन की नहीं है। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां भी मिली हैं।

यह है मामला
दरअसल मृतका के चचेरे ससुर रामसजीवन के कोई संतान नहीं है। उसने सुनीता के पति विनय को गोद लिया है। उसके नाम दो बीघा जमीन करने के साथ बोलेरो भी खरीद कर दी थी। विनय चाचा रामसजीवन को अपने साथ ही रखता था। इससे सुनीता के देवर और ससुर नाराज रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed