{"_id":"5b547a6d4f1c1b27618b638d","slug":"dead-body-of-a-teenager-found-in-a-sack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोरी में मिला किशोरी का नग्न अवस्था में शव, बड़े भाई ने छोटे भाई पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरी में मिला किशोरी का नग्न अवस्था में शव, बड़े भाई ने छोटे भाई पर लगाया ये आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में बोरे के अंदर नग्न अवस्था में लापता युवती की दूसरे दिन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर युवती की हत्या को अंजाम उसी के घर में दिया गया है। पुलिस ने घर से खून लगी कुल्हाड़ी बरामद कर ऑनर किलिंग की शंका जाहिर करते हुए मृतका के एक भाई को हिरासत में ले लिया है।
तिर्वा कस्बा के दुर्गानगर निवासी विजय कुमार मिश्रा अपने दो बेटे अजय मिश्रा और संजय मिश्रा व 28 वर्षीय बेटी आभा मिश्रा के साथ रहते थे। शनिवार को विजय मिश्रा गुरसहायगंज में एक रिश्तेदार के यहां तेंहरवी संस्कार गए थे। जबकि अजय मिश्रा कन्नौज आया था।
शाम को जब विजय कुमार मिश्रा और अजय मिश्रा घर पहुंचे तो, आभा घर से गायब मिली। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार शाम करीब चार बजे अजय मिश्रा ने घर के पीछे तालाब की झाड़ियों के किनारे बोरा देखा। जिसके अंदर बहन का शव होने की संभावना जाहिर कर तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी।

बड़े भाई ने छोटे भाई पर लगाया ये आरोप
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब में झाड़ियों के पास बोरे के अंदर आभा का नग्न अवस्था में शव देखा। पुलिसकर्मियों व परिजनों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर आभा के कपड़े बरामद होने के बाद सिर में कुल्हाड़ी का एक बड़ा जख्म मिला। जबकि उसके पैर बंधे हुए थे। मामले की जानकारी की।
फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी किरीट कुमार राठोड़ और एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी व सीओ मोनिका यादव ने जांच पड़ताल शुरू की। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे में खून के निशान मिलने के साथ खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने ऑनर किलिंग की शंका जाहिर कर मृतका के भाई संजय मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बड़े भाई अजय मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए छोटे भाई संजय मिश्रा पर बहन की हत्या कर शव फेंकने की शंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी किरीट कुमार राठोड़ ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।