{"_id":"64a63d03c09893e73c0c62a9","slug":"dead-body-of-a-sweeper-found-hanging-family-created-ruckus-alleging-murder-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Crime: फंदे पर लटका मिला सफाई कर्मी का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Crime: फंदे पर लटका मिला सफाई कर्मी का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा, जांच शुरू
Thu, 06 Jul 2023 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Jul 2023 09:34 AM IST
सार
Auraiya News: मृतक की मां सरोजनी देवी ने बेटे की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। एसपी चारू निगम ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा नगर पंचायत की पसैया गौशाला में तैनात सफाई कर्मी का शव गुरुवार सुबह नहर कोठी किनारे पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुराना अछल्दा निवासी महेंद्र (35) पुत्र शिवपाल बाल्मीकि नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मी था। उसक शव गुरुवार सुबह नहर कोठी की बाउंड्रीवाल के पास शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश और सीओ अशोक सिंह ने भी पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
घटना स्थल से कुछ दूर मृतक की बाइक पड़ी मिली। मृतक की मां सरोजनी देवी ने बेटे की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया। बताया कि कुछ दिन पहले बेटे का गांव के लोगों से विवाद हुआ था। एसपी चारू निगम ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन