{"_id":"625281856479e672892dee90","slug":"dead-body-of-a-person-found-floating-among-carcasses-of-cattle-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मवेशियों के शव के साथ बहता मिला युवक का शव, निकालने के प्रयास में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मवेशियों के शव के साथ बहता मिला युवक का शव, निकालने के प्रयास में जुटी पुलिस
Sun, 10 Apr 2022 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:35 PM IST
सार
रविवार की सुबह आयाना थाना क्षेत्र में नहर में कई मवेशियों के बीच एक अज्ञात युवक का शव बहता मिला। रहागीरों की नजर शव पर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
नहर से शवों को निकालने की मशक्कत करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में टकपुरा नहर में कई मवेशियों के शव के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नहर के पुल से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव अन्य मवेशियों के शव के साथ पीछे से कही बहकर आया है। नहर के तेज बहाव के कारण मवेशियों के अलावा व्यक्ति के शव को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शवों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है। नहर के टेल में शव फंसे है। पानी का तेज बहाव होने के कारण शवों को अभी तक नहीं निकाला जा सका है।