फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a newborn found in the drain near the nursing home in Farrukhabad, there was a knot in the navel

Farrukhabad: नर्सिंग होम के पास नाले में मिला नवजात का शव, नाभि में नॉट भी लगी थी, फूट-फूट कर रोईं महिलाएं

Tue, 19 Dec 2023 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

Farrukhabad News: नवजात शिशु की नाभि में प्लास्टिक की नॉट भी लगी थी। इससे साफ है कि यह बच्चा किसी नर्सिंग होम में ही पैदा किया गया। अनचाही संतान होने की वजह से इसे नाले में फेंक दिया होगा।

विज्ञापन
Dead body of a newborn found in the drain near the nursing home in Farrukhabad, there was a knot in the navel
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में आवास विकास स्थित एक नर्सिंग होम के सामने नाले में पड़े गत्ते के भीतर नवजात का शव मिला। उसकी नाभि में नॉट लगी होने से नर्सिंग होम से फेंकने की आशंका को बल मिल रहा है। मौके पर पहुंची महिलाएं बच्चे को देखकर फूट-फूटकर रोती रहीं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास स्थित एक नामचीन नर्सिंग होम के पास सोमवार दोपहर में पालिका कर्मी नाले की सफाई कर रहे थे। उसी समय नाले में एक बंद गत्ता मिला। सफाई कर्मियों ने बाहर निकालकर खोला, तो उसमें मृत नवजात शिशु निकला। सूचना पर आसपास काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

कुछ ही देर में आवास विकास चौकी और थाना प्रभारी विनोद शुक्ला भी पहुंचे। नवजात शिशु की नाभि में प्लास्टिक की नॉट भी लगी थी। इससे साफ है कि यह बच्चा किसी नर्सिंग होम में ही पैदा किया गया। अनचाही संतान होने की वजह से इसे नाले में फेंक दिया होगा। बच्चे को देखने पहुंची महिलाएं फूट-फूट कर रोती रहीं। 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक खेत में कपड़े में लिपटा मिला था नवजात 
उनका कहना है कि तमाम परिवार संतान के लिए तरस रहे हैं और कुछ निर्दयी मां बच्चे को जन्म देकर मौत के घाट उतार रही हैं। ईश्वर ऐसी मां को कभी माफ नहीं करेगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। यहां बता दें कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में भी कुछ दिन पहले एक खेत में कपड़े में लिपटा नवजात बच्चा बरामद हुआ था। 

विज्ञापन

लोहिया महिला अस्पताल से कुत्ता ले गया था नवजात
पिछले महीने लोहिया महिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर एक कुत्ता नवजात शिशु को मुंह में दबाए मिला था। कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर बच्चे को छुड़ा लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और विभाग ने लंबी जांच की। मगर इस मामले में भी यह खुलासा किया जा सका कि यह बच्चा लोहिया अस्पताल का था अथवा किसी नर्सिंग होम का। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ही नवजातों को मौत के मुंह में झोंका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed