फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a middle-aged man found in the bushes of the garden, toes were cut, he was missing for ten days

Hardoi: बाग की झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, पैरों की अंगुलियां थीं कटी, दस दिन से चल रहा था लापता

Wed, 28 Feb 2024 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Feb 2024 04:19 PM IST
सार

Hardoi News: कछौना कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन से लापता अधेड़ का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। मृतक के पैरों की अंगुलियां कटी मिलीं हैं। बेटे ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन रंजिश से इनकार किया है।
 

विज्ञापन
Dead body of a middle-aged man found in the bushes of the garden, toes were cut, he was missing for ten days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बीती 18 फरवरी से लापता अधेड़ का शव बुधवार को कछौना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक बाग में झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के पैरों की अंगुलियां कटी मिली हैं। परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुत्र ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। कछौना कस्बे के ठाकुरगंज निवासी रामजीवन यादव (55) मजदूरी करते थे। बीती 18 फरवरी को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उनके बेटे शैलेंद्र यादव के मुताबिक काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद 22 फरवरी को कछौना कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को कुछ लोगों ने रामजीवन का शव ठाकुरगंज से कुछ दूर रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाग में झाड़ियों में पड़ा देखा और इसकी जानकारी शैलेंद्र को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
शैलेंद्र ने पुलिस को घटना से अवगत कराया और मौके पर पहुंच गया। मौके पर जाकर देखा, तो शव के पैर के अंगुलियां कटी हुई थीं। शैलेंद्र ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed