फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a middle aged man found in canal, identified with Aadhaar card, son said father was addicted to a

Unnao: नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, बेटा बोला- शराब के लती थे पिता, जांच शुरू

Sun, 06 Aug 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

Unnao Crime: कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव नहर में उतराता मिला था। जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई है। बेटे ने शराब पीने की बात बताई है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found in canal, identified with Aadhaar card, son said father was addicted to a
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बहन के घर से निकले युवक का शव पुरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत स्थित शारदा नहर में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

बेटे ने पिता के शराब का लती होने की बात बताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दही थानाक्षेत्र के गांव दुर्जनखेड़ा निवासी गंगाराम (52) बाराबंकी जिले में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह चार-पांच दिन की छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन

बुधवार को वह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गयादीन खेड़ा में रहने वाली बहन मुन्नी के घर गया था। दो दिन वहां रुकने के बाद शुक्रवार को पैदल घर आने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। बेटे सरवन ने पिता के घर न पहुंचने पर रिश्तेदारी में फोन मिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
हलांकि, कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजन और रिश्तेदार तलाश कर ही रहे थे। तभी रविवार सुबह करीब आठ बजे शव घूरखेत गांव के पास निकली शारदा नहर में लोगों ने बहता हुआ था देखा। ग्राम प्रधान अतुल कुमार श्रीवास्तव की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

आधार कार्ड से हुई शव की शिनाख्त
शव को बाहर निकाला और कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड मिलने से शिनाख्त हुई। मौत का बड़ा बेटा अंकित और अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिता शराब के लती थे। दो साल पहले ऑटो पलटने से उनके बाएं पैर में भी चोट आ गई थी। तब से वह ढपक कर भी चलते थे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेटे ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव नहर में उतराता मिला था। जेब में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई है। बेटे ने शराब पीने की बात बताई है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed