{"_id":"68093ae4aee3469dda051ac6","slug":"dead-body-of-a-mentally-ill-woman-found-in-bushes-on-the-roadside-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-125563-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानसिक बीमार महिला का सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानसिक बीमार महिला का सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव
Thu, 24 Apr 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के केसरी निवादा गांव के पास रूरा-शिवली मार्ग किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक महिला का शव मिला। जानकारी पर पुलिस ने पहुंच कर शिनाख्त के प्रयास किए। दोपहर बाद महिला की शिनाख्त हुई।
सड़क किनारे झाड़ियों में शव मिलने पर लोग तरह तरह की अटकलें लगाते रहे। वहीं पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी। कुछ देर बाद महिला की पहचान गंगादई (65) पत्नी राजकुमार प्रजापति निवासी रामपुर शिवली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने राहत ली। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। परिवार के लोगो से महिला के मानसिक बीमार होने व कई माह से इधर उधर घूमने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद