{"_id":"5e3a76628ebc3ee60e768047","slug":"dead-body-of-a-labour-was-found-hanging-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: विदेश से लौटे मजदूर का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: विदेश से लौटे मजदूर का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 05 Feb 2020 01:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र में गांव के बाहर पेड़ से लटका मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को टिकरा गांव निवासी चतुरी पासी (45) का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चतुरी दुबई में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। जानकारी मिलने पर चतुरी दुबई से लौटकर 1 फरवरी को अपनी ससुराल अजगैन थाना क्षेत्र के भनवाखेड़ा पहुंचा।
बुधवार को उसका शव अपने गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्याकर शव लटकाए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।