फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a laborer found hanging in the forest

Kanpur News: जंगल में फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging in the forest
रूरा। थाना क्षेत्र के हारामऊ बंजारन डेरा स्थित जंगल में गुरुवार शाम को एक युवक का शव फंदे पर मिला। किसानों द्वारा घटना की जानकारी गांव में देने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

हारामऊ निवासी महेंद्र सिंह उर्फ कुच्चा 22 का शव गुरुवार शाम को जंगल की ओर गए किसानों ने शीशम के पेड़ में रस्सी के फंदे में देखा। अनहोनी की जानकारी पर मृतक की मां कुशमा देवी रोती बिखलतीं हुईं मौके पर पहुंच गईं। ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उताकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कुशमा देवी ने बताया कि पति बच्चन सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि परिजन के अनुसार युवक तनाव में रहता था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed