{"_id":"679bba244762fa6e7009b971","slug":"dead-body-of-a-deaf-and-mute-youth-found-hanging-etawa-news-c-216-1-etw1004-120962-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फंदे पर लटका मिला मूकबधिर युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फंदे पर लटका मिला मूकबधिर युवक का शव
विज्ञापन
मूकबधिर व्यापारी का फाइल फोटो।
- फोटो : मूकबधिर व्यापारी का फाइल फोटो।
इटावा। पिलखर स्थित गोदाम पर मूकबधिर कपड़ा व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
पिलखर निवासी मोहम्मद आदिल (27) मूकबधिर थे। वह कपड़ों का व्यापार करते थे। नुमाइश चौराहे के पास सड़क किनारे दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गुरुवार सुबह वह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था। इस बीच वह कोतवाली क्षेत्र के आचार्य नगर स्थित गोदाम पर पहुंच गया।
यहां थोड़ी देर बाद पहुंचे छोटे भाई कबीर ने फंदे पर शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। आसपास के सहयोगियों के साथ वह आदिल को जिला अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आदिल जन्म से ही बोलने और सुनने में अक्षम थे। यह जानकारी मृतक के छोटे भाई कादिर ने दी।
नौरंगाबाद चौकी प्रभारी संजय दुबे ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।