फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of 12 year old child found in garden in Farrukhabad

Farrukhabad: 12 साल के बच्चे का बाग में मिला शव, गला घोंटकर हत्या करने की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 27 Nov 2022 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 01:41 PM IST
सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन से लापता बालक का शव बाग में पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Dead body of 12 year old child found in garden in Farrukhabad
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में संतोष शर्मा का बेटा अंशुल शर्मा (12) शुक्रवार  लापता हो गया था। परिवार वालों खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

रविवार सुबह उसका शव पड़ोसी गांव रायपुर में परम नगर निवासी रमेश के करौंदे के बाग में पड़ा मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उसकी नाक से झाग निकल रहा था। संतोष दिल्ली में कपड़े सिलने का काम करते हैं।
विज्ञापन

बालक के लापता होने की सूचना पर वह घर आ गए थे। उनका कहना कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अंशुल ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार को अंशुल को बाग की ओर बोतल में पानी लें जाते देखा था। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने वालों ने उसकी हत्या की है। वहीं परिजनों ने शुक्रवार को गांव में एक साधु वेशधारी को घूमते देखा था। उस पर भी हत्या करने की आशंका है। सीओ सोहराब आलम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed