{"_id":"b5eff05a2f1246048e60793f3a258650","slug":"dead-body-found-inmysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ का मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ का मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Mon, 02 Feb 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौराडांड़ा गांव में मोबाइल फोन टॉवर के कमरे
विज्ञापन
में अधेड़ का शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराईं निवासी राजा अवस्थी ने बताया कि उसके बड़े भाई राजू (40) की शादी नहीं हुई थी। गत शनिवार को गौराडांड़ा गांव के मोबाइल टॉवर पर तैनात चौकीदार सीधामऊ निवासी विजय पाल के पास गया था। विजय पाल से उसकी दोस्ती थी।
वह कभी-कभी चौकीदारी भी करता था। शनिवार की रात विजय पाल उसे टॉवर में छोड़कर घर चला गया था। रविवार को सवेरे उसके लौटने पर राजू का शव कमरे में लटका था।
विजय पाल ने ही फोन से परिजनों को सूचना दी। कोतवाल अनिलकुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।