फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   dead body found in forest in jalaun up

हमीरपुर के वैद्य की पत्थरों से कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव 

Wed, 22 Jul 2020 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
dead body found in forest in jalaun up
जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मरीज के इलाज के लिए घर से निकले वैद्य की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। वैद्य के गले में रस्सी कसी हुई थी और चेहरा भी ईंट पत्थर से कुचला था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। कुछ देर बाद पता लगा कि मृतक हमीरपुर जिले का वैद्य है। मौके पर फोरेंसिक और एसओजी टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल वैद्य के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
बुधवार की दोपहर क्षेत्र के ग्राम इकौना के ग्रामीण अपने जानवर चराने के लिए जंगल की ओर गए थे तभी उन्हें जंगल में एक बुजुर्ग का शव क्षत विक्षत अवस्था मे पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की तो मालूम हुआ कि उक्त शव ग्राम मेरापुर कोतवाली हमीरपुर निवासी कालीचरण (65) पुत्र लोकनाथी का है।
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी मौके पर पहुंचे मृतक के भाई लखन प्रजापति ने बताया कि कालीचरण मंगलवार को तीन चार लोग कार से घर आए थे और हमीरपुर के कुरारा गांव में एक मरीज को देखने के बहाने कालीचरण को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद शाम 7 बजे तक परिजनों की फोन पर बात हुई है फिर संपर्क नही तो घरवाले समझे कि कालीचरण कुरारा में रुक गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार की दोपहर उन्हें पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली। एसपी का कहना है कि कौन लोग काली को लेकर निकले थे और वह क्या करते हैं, उनकी क्या रंजिश थी। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। काली के बेटे हरिश्चंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कहीं और मारकर तो नहीं फेंका
पुलिस को शव के पास से कालीचरण का बैग तो मिला है लेकिन वहां पर कोई पत्थर नहीं था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे कहीं और मारकर जंगल में फेंका गया है। आसपास खून भी काफी कम था। 

मोबाइल से खुल सकता है राज
वैद्य कालीचरण का मोबाइल भी उसके पास नहीं मिला है और वह स्विच आफ बता रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फोन की काल डिटेल और आखिरी लोकेेशन का भी पता चल सकता है। जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

रंजिश में हत्या होने की आशंका
बुर्जुग कालीचरण की हत्या के पीछे पुलिस को रंजिश ही वजह नजर आ रही है, अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से इस बारे में बात की जा रही है। इकौना से कुरारा की दूरी भी ज्यादा नहीं है, हो सकता है कि रंजिश के तार कुरारा से जुड़े हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed