फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead bodies of lovers couple found hanging from tree in banda, police involved in suicide or honor killing

UP: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, शरीर में मिले चोट के निशान, सुसाइड या ऑनर किलिंग में उलझी पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 01 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

अतर्रा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे के सहारे पेड़ पर लटके मिले हैं। ग्रामीणों ने शवों को देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दोनों के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। सुसाइड और ऑनर किलिंग दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है।
 

Dead bodies of lovers couple found hanging from tree in banda, police involved in suicide or honor killing
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा में रविवार को सुबह नहर किनारे पेड़ पर युवक व किशोरी का शव लटका मिला। मृतक प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। किशोरी का शव दुपट्टे और युवक का शव मफलर के फंदे पर लटका था। घना कोहरा छंटने के बाद ग्रामीणों को शव नजर आए और पुलिस को सूचना दी।


मृतकों के जिस्म में चोट के निशान होने पर ऑनर किलिंग की चर्चा रही। नरैनी रोड निवासी सुशील समदरिया (22) पुत्र कमलेश कुमार का शव लटका मिला। उसके साथ में दूसरे मोहाल की 17 वर्षीय किशोरी का भी शव लटक रहा था। दोनों प्रेमी युगल बताए गए हैं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
नए वर्ष की तड़के सुबह नहर की पुलिया से गुजर रहे आसपास के ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

दोनों के शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक सुशील समदरिया दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे। हाथों में पीटने के निशान मिले। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

उधर, घटनास्थल पहुंचे युवक और किशोरी के परिजन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। दोनों पक्षों में टकराव की नौबत आ गई। युवक के परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताकर घटना के खुलासे की मांग की। लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के अंदेशा के चलते कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया है।

कोतवाली पुलिस के सामने ही मृतक युवक तथा किशोरी के परिजनों के भिड़ने पर पुरवा में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया है। फिलहाल तनाव की स्थिति बरकरार है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने और माहौल को शांत कराने में डटी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed