फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies found hanging from the noose of three including the girl

Kanpur News: युवती समेत तीन के फंदे से लटके मिले शव

Mon, 10 Apr 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found hanging from the noose of three including the girl
नवाबगंज/गंजमुरादाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह के चलते युवती समेत तीन के शव फंदे से लटके मिले। परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई लेकिन पुलिस को इसकी वजह नहीं बता सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग और घरेलू कलह सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत फांसी (हैंगिंग) से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

--
घटना-एक
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव जालिमखेड़ा निवासी राजकुमार उर्फ ललई (40) पत्नी कुसमा के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने गया था। खेत में फसल काटने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसपर राजकुमार नाराज होकर घर लौट गया। काफी देर तक न लौटने पर पत्नी उसे देखने घर के लिए निकली। घर के पास ही पेड़ में गमछे के फंदे से राजकुमार का शव लटका मिला। यह देख कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी के साथ तीन बच्चे हैं। सभी बेहाल हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
फोटो-13- मृतक प्रशांत की फाइल फोटो।
घटना-दो
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भाड़ी गांव निवासी प्रशांत उर्फ प्रियांशु (18) गांव में ही ट्यूशन पढ़ाता था। शनिवार रात को वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया, तो मां बुलाने पहुंची तो बेटे का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह चीखते हुए घर के बाहर आई। परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या करने की बात बताई है। हालांकि वह इसकी वजह नहीं बता सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां माधुरी और अन्य परिजन बेहाल हैं। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र की दोनों घटनाओं में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घटना-तीन
गंजुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना लोकईखेड़ा गांव निवासी कल्लू की बेटी निहारिका (20) शनिवार देर रात खाना खाकर कमरे मे सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब भी नहीं मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा। अंदर छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से निहारिका का शव लटका मिला। मृतका की मां सुनीता ने बताया कि बेटी ने दो साल पहले हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed